Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्टार्क की खतरनाक गेंद ने दिया केएल राहुल को दर्द, कराह उठा बल्लेबाज, देखें वीडियो

IND Vs AUS ODI KL Rahul Mitchell Starc1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में केएल राहुल फॉर्म में वापस लौट आए। केएल ने पहले तो विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया, इसके बाद उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली। हालांकि मिचेल स्टार्क की एक गेंद ने उन्हें दर्द दे दिया। जिसके बाद वे कराह उठे।

पेट में लगी खतरनाक गेंद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 28वें ओवर में देखने को मिला। स्टार्क ने केएल को पहली गेंद इतनी खतरनाक डाली कि ये टप्पा पड़ने के बाद उनके पेट में जा लगी। इस तूफानी गेंद को झेल केएल कराह उठे। वे जमीन में ही बैठ गए। इसके बाद स्टार्क ने उनका हालचाल पूछा जिसके बाद केएल उठे और खुद को ठीक बताकर मैच शुरू करने को कहा।

केएल ने संभाली भारत की पारी

हालांकि इसके बाद केएल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। केएल ने ऐसे वक्त पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई, जब भारतीय टीम के 5 बल्लेबाज 83 रन पर आउट हो चुके थे, लेकिन केएल क्रीज पर डटे रहे। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2, हार्दिक पांड्या-कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now