Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरित राज्य की परिकल्पना को साकार करता है ऐतिहासिक बजट :- आर. एस. बाली

Published on: 18 March 2023
हरित राज्य की परिकल्पना को साकार करता है ऐतिहासिक बजट :- आर. एस. बाली

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया वर्ष 2023-24 के लिए सीएम ने 53413 करोड रुपए का बजट पेश किया। सीएम ने हिमाचल को ग्रीन स्टेटस बनाने का ऐलान करते हुए कई घोषणाएं भी की। बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी आने शुरू हो गई है वहीं कांग्रेस विधायक एवं मंत्री रघुवीर सिंह बाली ने बजट को के लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने बजट को जन हितैषी बताया है।

मंत्री रघुवीर सिंह बाली ने हिमाचलवासियों और यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बेहतरीन बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट है जो की एक हरित राज्य की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि बजट हर क्षेत्र में राहत देने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने जो घोषणायें की हैं उनके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर्यटन से सम्बंधित घोषणाएं जिसमे
1. कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करना।
2. सभी 12 जिलों को 30 करोड़ रुपये की लागत से “हेलीकॉप्टर सुविधा” से  जोड़ना।
3. मंडी हवाई अड्डे के लिए 1,000 करोड़ रुपये, कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए 400 करोड़ रुपये।
4. शिमला के निकट जटिया देवी में 1,373 करोड़ रुपये की नई टाउनशिप परियोजना स्थापित की करना।
5. हमीरपुर में 10 करोड़ की लागत से बस अड्डा का निर्माण

इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से पर्यटन की आपार सम्भावनाएं बढ़ेगी जिसका सीधा  फायदा हिमाचल और पर्यटन को होगा।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now