Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया में लौटे रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी पर मंडराया खतरा

IND Vs AUS Rohit Sharma5

नई दिल्ली: टीम इंडिया में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। वह पहले वनडे से नदारद रहे थे। रोहित साले की शादी के लिए छुट्टी लेकर गए थे। उनकी जगह पहले वनडे में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की थी। हिटमैन रविवार को विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में कप्तानी करेंगे। हालांकि ऐसे में बड़ा सवाल ये कि टीम में रोहित शर्मा के आने के बाद कौन खिलाड़ी बाहर होगा। इस सवाल का जवाब हो सकता है- ईशान किशन।

ईशान किशन पर मंडराया खतरा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित के वापस लौटने के बाद ईशान किशन पर खतरा मंडरा गया है। पहले वनडे मुकाबले में ईशान 8 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि सूर्यकुमार यादव भी असरदार साबित नहीं हुए, लेकिन मिडल ऑर्डर पर उनकी जगह खतरा थोड़ा कम है।

ईशान के बाहर होने की एक वजह पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म से बाहर होना बन सकता है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 24 रन ही बना पाए थे। जबकि वनडे सीरीज के तीन मैचों में वह 30 रन ही बना सके। ऐसे में पूरी संभावना है कि दूसरे वनडे से ईशान किशन को बाहर कर दिया जाए। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया किस संयोजन के साथ उतरती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की एकदिवसीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now