Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शमी ने लिया सिराज का इंटरव्यू, बोले- रोनाल्डो के फैन बनने के चक्कर में ऐसा मत किया करो

IND Vs AUS Mohammed Shami Mohammed Siraj

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। शमी और सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 188 रनों पर समेट डाला। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए थे। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन हैं सिराज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच के बाद बीसीसीआई ने दोनों तेज गेंदबाजों के बीच बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। शमी ने इस दौरान सिराज से उनके क्रिस्टियानो रोनाल्डो-जैसे ‘सिउउउ’ सेलिब्रेशन के बारे में सवाल पूछा। शमी ने सिराज से पूछा- “मेरे पास आपके लिए एक सवाल है। क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपके इस जश्न के पीछे क्या राज है।”

उन्हें फॉलो करने की कोशिश करता हूं

सिराज ने जवाब दिया- “मेरा जश्न सिंपल है। मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फैन हूं इसलिए मैं उन्हें फॉलो करने की कोशिश करता हूं। जब मैं किसी बल्लेबाज को कास्ट करता हूं, तो मैं उसी अंदाज में विकेट का जश्न मनाता हूं, लेकिन अगर वह फाइन लेग या इसी तरह की फील्डिंग पोजीशन पर पकड़ा जाता है, तो मैं इसे नहीं करता।”

इस तरह कूदने से थोड़ा सा दूर रहना चाहिए

हालांकि शमी ने सिराज को सलाह देते हुए कहा- “एक सलाह है, अच्छी बात है आप किसी के फैन हैं, लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में आपको इस तरह कूदने या इस तरह की छलांग से थोड़ा सा दूर रहना चाहिए।” 189 के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम के 4 विकेट 39 रन पर गिर गए थे। हालांकि केएल राहुल की रवींद्र जडेजा के साथ नाबाद 108 रन की साझेदारी से टीम इंडिया ने ये मुकाबला जीत लिया। दूसरा वनडे रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now