Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी भारतीय टीम, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव

IND Vs AUS Head To Head In ODI Rohit Sharma Steve Smith

IND vs AUS 2nd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। मैच को घर बैठे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले वनडे में रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या ने कप्तानी की थी। हार्दिक ने अपने वनडे कप्तानी का आगाज जीत से किया था। मुंबई में कंगारू टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 188 रन पर ढेर हो गई थी जिसके जवाब में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके मैच को जिताया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित की वापसी हो गई है।

IND vs AUS Head to Head in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 144 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 54 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 65 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 30 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा

IND vs AUS 2nd ODI Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

IND vs AUS 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now