Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई में कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानें कौन किसपर भारी

IND Vs AUS 3rd ODI MA Chidambaram Stadium Records

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 1987 में खेला गया था।

एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपौक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इसमें एशिया कप वर्ल्ड कप समेत कई बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं। स्टेडियम का इतिहास काफी लंबा है और इसमें कई खिलाड़ियों ने अपना नाम जोड़ा है। आइये जानते हैं कि इस पर भारत और ऑस्ट्रेलिया का कैसा रिकॉर्ड है।

इसे भी पढ़ें:  जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने पेश किया महामृत्युंजय मंत्र, सोनू निगम ने दी आवाज

Team India in MA Chidambaram Stadium: चेन्नई में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 14 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इनमे से 7 बार भारत ने जीत दर्ज की है जबकि 5 बार उसे इस ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है। 2-2 बार वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने जबकि 1 बार ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को हराया है।

इसे भी पढ़ें:  'बहुत दिनों से दिखे नहीं...', इंग्लैंड के सूपड़ा साफ पर भिड़े वसीम जाफर-माइकल वॉन

Australia in MA Chidambaram Stadium: चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5 वनडे मैच खेले हैं। इसमें से एक बार भारत के खिलाफ जीत और एक बार हार झेलनी पड़ी। अन्य तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने ज़िम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराया है। यानी 5 में से सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलिया को यहां हार मिली है।

टॉस पर कितना निर्भर करता है मैच ?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां पर पहले और दूसरे नंबर दोनों पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत हासिल हुई है। यहां पर खेले गए 31 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 15 जीत हासिल हुई है वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 16 जीत हासिल हुई है।

इसे भी पढ़ें:  अक्षर पटेल ने ऐसे किया Khawaja का शिकार

इस मैदान पर पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 230 रन है वहीं सबसे बड़ा टोटल 2007 में भारतीय टीम ने बनाया था जब टीम की तरफ से एमएस धोनी और सहवाग ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी और स्कोर को 337 रन बनाए थे।

 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now