Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैच विनर प्लेयर ने हार्दिक पांड्या को दिया झटका, नहीं खेल पाएगा शुरुआती मैच

IPL 2023 David Miller Gujarat Titans

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले कई टीमों को बड़े झटके लग रहे हैं। गुजरात टाइटंस को 31 मार्च को ओपनिंग मैच से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर ने बड़ा झटका दे दिया है। मिलर वनडे सीरीज में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेंगे। डेविड मिलर ने पुष्टि की है कि वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। मिलर ने खुलासा किया कि गुजरात जायंट्स इस वजह से बेहद परेशान है।

नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेंगे मिलर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल साउथ अफ्रीका की टीम विश्व कप सुपर लीग (डब्ल्यूसीएसएल) के दो मैचों में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। इन मैचों का आयोजन 31 मार्च और 2 अप्रैल को होगा। वहीं आईपीएल 31वें मैच से शुरू होने वाला है इस दिन गुजरात जायंट्स का सामना सीएसके से होगा।

मिलर ने दी हैं कई धांसू मैच विनिंग परफॉर्मेंस

दरअसल मिलर को लेकर खींचतान इसलिए बढ़ गई है क्योंकि साउथ अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में जीत के बाद भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफाई करेगी। वहीं गुजरात जायंट्स इसलिए परेशान है क्योंकि मिलर ने उनके लिए पिछले सीजन कई धांसू मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी हैं। प्लेऑफ 2022 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 68 रन ठोक 3 गेंद शेष रहते ही टीम को जीत दिला दी थी। पिछले सीजन उन्होंने 16 मैचों में 68.71 के औसत से 481 रन ठोके थे। डेविड मिलर को 3 करोड़ की कीमत पर खरीदा गया था। शुरुआती मैचों में मुख्य सलामी बल्लेबाज के गायब होने के कारण गुजरात जायंट्स काफी परेशान है।

नेशनल टीम के लिए खेलना हमेशा विशेषाधिकार

मिलर ने कहा- वे वास्तव में परेशान थे। अहमदाबाद में खेलना हमेशा बड़ी बात होती है, खासकर चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में। मैं इसे खोकर थोड़ा निराश हूं, लेकिन नेशनल टीम के लिए खेलना हमेशा एक बड़ा विशेषाधिकार और सम्मान रहा है। हमें नीदरलैंड के खिलाफ उन दो मैचों में कुछ काम करने को मिला है। मुझे एक मैच की कमी खलेगी। इस साल CSA ने आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज पूरी करने के बाद ही आईपीएल में हिस्सा लेने भारत आएंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now