Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Dj Azex Passes Away: डीजे एजेक्स ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड पर लगा ब्लैकमेलिंग का आरोप

Dj Azex Passes Away

Dj Azex Passes Away: बीते 18 मार्च को उड़ीसा के जाने माने सिंगर डीजे एजेक्स यानी अक्षय कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उड़ीसा के भुवनेश्वर में डीजे एजेक्स (Dj Azex) के घर पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसे आनन-फानन में स्थानीय कैपिटल हॉस्पिटल लाया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहां, डॉक्टरों ने डीजे एजेक्स को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो डीजे एजेक्स की गर्लफ्रेंड पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप हैं और इसी के कारण एजेक्स ने सुसाइड कर लिया।

एजेक्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कुछ भी नहीं था ठीक

जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ समय से एजेक्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। साथ ही जानकारी मिली है कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड उनके अलावा किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी।

18 मार्च को कमरे में जाते दिखे थे एजेक्स

मीडिया रपटों की मानें तो एजेक्स के परिवार वालों ने बताया है कि एजेक्स को शनिवार यानी 18 मार्च को घर के कमरे में जाते देखा गया और उसके बाद एजेक्स बहुत टाइम तक बाहर नहीं आए। इसके बाद परिवारवालों ने एजेक्स को कई बार कॉल्स किए और साथ ही उनका गेट भी खटखटाया, लेकिन एजेक्स ने कोई जवाब नहीं दिया।

घरवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड और दोस्त के खिलाफ की शिकायत

इसके बाद परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एजेक्स चादर की मदद से फांसी के फंदे पर लटके थे। इसके बाद एजेक्स के घरवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड और दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि एजेक्स के परिवार की शिकायत के बाद अब पुलिस उनके दोस्त और गर्लफ्रैंड से पूछताछ करेगी।

उड़ीसा के जाने माने सिंगर थे डीजे एजेक्स

डीजे एजेक्स उड़ीसा के जाने माने सिंगर थे और बीते 9 सालों से सिंगिंग और डीजे के काम के लिए मशहूर थे। आर्टिस्ट के जाने के बाद परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। अब मामले की जांच होगी और तभी सच सामने आएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now