Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जी रहे थे हम’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

Image 2 9

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Out: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना ‘जी रहे थे हम’ रिलीज हो चुका है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। ‘जी रहे थे हम’ में सलमान के साथ बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही ट्रैक में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ट्विटर पर सलमान खान ने दी गाने के रिलीज की जानकारी

एक्टर सलमान खान ने ट्विटर पर गाने के रिलीज की जानकारी दी है और साथ ही इस गाने का लिंक भी शेयर किया है। इसके साछ ही अभिनेता ने लोगों को गाने का सिग्नेचर स्टेप करने का चैलेंज भी दिया है। इसके साथ ही एक्टर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- “वो जो फॉलिंग वाला स्टेप है जिसमें कोई स्टेप नहीं है, वो करके दिखा दो… लव का तो पता नहीं फॉलिंग इज श्योर…”

इस नए गाने में पूजा हेगड़े के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते नजर आएंगे सलमान खान

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ के इस नए गाने में सलमान खान ब्लश करते हुए पूजा हेगड़े के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते दिखेंगे। इसके साथ ही इस गाने में सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी दिख रहे हैं। साथ ही सलमान गाने में पूजा के साथ डांस भी कर रहे हैं।

‘जी रहे थे हम’ को मिल रहा ऑडियंस का मिक्स रिस्पॉन्स

बताते चलें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दो और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसमें ‘नइयो लगदा’ फिल्म का पहला और ‘बिल्ली बिल्ली’ दूसरा सॉन्ग है। साथ ही रिलीज के बाद दोनों ही गानों को ऑडियंस का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही ‘जी रहे थे हम’ गाने को ऑडियंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।

यूजर कर रहे ऐसे कमेंट्स

साथ ही सलमान ने इस गाने को खुद गाया है, जो कुछ लोगों तो पसंद आ रहा है और कुछ लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि- ” आवाज बहुत पैथेटिक है, पैसा बचाने के लिए खुद गाना गा लिया है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ” गाना देखकर मैं भी लॉरेंस बिश्नोई बन गया हूं।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now