Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निर्णायक मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? यहां देखें चेन्नई का लाइव वेदर अपडेट

IND Vs AUS 3rd ODI Weather Update

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच में काफी महत्वपूर्ण है ऐसे में मौसम का हाल जानना भी बेहद जरूरी है। चेन्नई में सोमवार को बारिश हुई थी और ये मैच वाले दिन खलल पैदा कर सकती है।

Chennai Weather Update: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल इन दिनों भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी है। पिछला मुकाबला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था वहां भी बारिश का पूर्वानुमान था। हालांकि, मैच के दौरान कोई डिले नहीं हुआ था। चेन्नई में सोमवार को तेज बारिश हुई, इस कारण आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा।

मैच वाले दिन यानि बुधवार को मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मैच 1 बजे से शुरू होना है तो उस वक्त से दो बजे तक 47 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। तीन बजे बारिश के आसार 51 प्रतिशत रहेंगे। इसके बाद बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में मैच में अगर शुरुआत में बारिश हो भी जाती है तो इसे रद्द नहीं करना पड़ेगा। चेन्नई का ड्रेनेज सिस्टम भी बेहद ही शानदार है।

1-1 की बराबरी पर सीरीज

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने बेहतरीन तरीके से जीत लिया था। वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से करारी हार दी थी। अब दोनों ही टीमें आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now