Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा सदन में कांग्रेस विधायकों के देरी से पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए विपक्ष का वॉकआउट

विधानसभा सदन में कांग्रेस विधायकों के देरी से पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए विपक्ष का वॉकआउट

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन भोजन अवकाश के बाद सत्तापक्ष के विधायकों के सदन में समय पर न पहुंचने के बाद विपक्ष के विधायको ने नाराज होकर सदन से वॉकआउट कर दिया। सत्तापक्ष के देरी से आने पर विपक्ष भड़क गया और नारेबाजी करते हुए सभी भाजपा विधायक सदन से उठकर बाहर चले गए। विपक्ष ने सत्तापक्ष पर बजट सत्र को हल्के में लेने का आरोप लगाया

बीजेपी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सत्तापक्ष सदन चलाने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भोजन अवकाश के बाद सतापक्ष का कोई भी विधायक तय समय पर सदन में नहीं पहुंचा। इस विषय पर जब वह स्पीकर से मिले तो उनसे भी कोई स्पष्ट जवाब नही मिला। सदन में बजट को लेकर चर्चा चली है लेकिन सरकार इसको लेकर कोई गंभीर नहीं है। सदन की गरिमा रखी जानी चाहिए। इसके खिलाफ विपक्ष ने सदन का बॉयकॉट किया है।

उन्होंने विधानसभा में सत्ता पक्ष के इस रवैया की कड़े शब्दों में निंदा की और स्पीकर से आग्रह किया कि वह सदन को चलाने के लिए सत्ता पक्ष से गंभीरता से काम करने के आदेश जारी करें। विपक्ष, सरकार की इस लापरवाही को सहन नहीं करेगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now