Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV व ड्रोन से रखी जाएगी नजर

ज्वालामुखी मंदिर

कांगड़ा|
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में कल यानि 22 से 31 मार्च तक चैत्र नवरात्रों का आगाज कन्या पूजन व शुभ महूर्त में पूजा पाठ से किया जाएगा। सुबह 5 बजे खोले जाएंगे गर्भ गृह के कपाट खुल जायेंगे। चैत्र नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्रों के दौरान धारा- 144 लागू रहेगी। वहीं मंदिर में आग से संबंधित यंत्र, ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी रहेगी।

चैत्र नवरात्रों में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में मंदिर प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरा से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटित हो और तत्काल बचाव हो सके। इसके अलावा पुलिस ने भी सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता कर रखे हैं। ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सारी व्यवस्था पुलिस विभाग संभालेगा। नवरात्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी मन्दिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। 50 अस्थाई कर्मचारी नवरात्रों में रखे जाएंगे और 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी नगर परिषद में मेलों के दौरान सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रखा जाएगा।

इसके साथ ही शहर में बाहरी श्रद्धालु एसडीएम की अनुमति से लंगर लगा सकेंगे। चैत्र नवरात्रों में मंदिर के अंदर ढोल नगाड़ा नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया जा रहा है। मन्दिर प्रसाशन ने सभी इंतजाम कर लिए हैं।
हालांकि आज ही दर्शनों व ज्योति लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

सीसीटीवी कैमरों से असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी। शहर को 6 सेक्टरों में बांटा जाएगा और पार्किंग चयनित स्थलों पर की जाएगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। बड़े वाहन शहर के बाहर चयनित स्थलों पर ही खड़े होंगे। वहीं मन्दिर में नवरात्रों में कन्या पूजन होगा और अष्टमी व नवमी को श्रद्धालु कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन करेंगे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now