Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंतिम वनडे से बाहर हुए अफिफ हुसैन-शोरफुल इस्लाम

BAN Vs IRE Shoriful Islam Afif Hossain

नई दिल्ली: बांग्लादेश के बल्लेबाज अफिफ हुसैन को 23 मार्च को सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी वनडे से बाहर कर दिया गया है। आयरलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच लिए अफिफ के साथ टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को भी रिलीज कर दिया है। उन्हें अपनी-अपनी टीमों के लिए चल रही ढाका प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए रिलीज किया गया है।

प्लेइंग इलेवन में होने की संभावना कम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राष्ट्रीय चयन समिति के एक सदस्य ने पुष्टि की कि एकदिवसीय टीम से बाहर किए जाने के बाद अफिफ हुसैन ने टीम छोड़ दी है। चयन पैनल के एक सदस्य ने कहा- “वह ढाका वापस जा रहे हैं। टीम को 15 से घटाकर 14 कर दिया गया है।” “उनके बाहर होने का कोई विशेष कारण नहीं है, इस तथ्य के अलावा कि उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है।” हम शुरुआत में 14 सदस्यीय टीम चाहते थे और चूंकि हमें चोट की कोई चिंता नहीं है इसलिए उन्हें डीपीएल में खेलने के लिए वापस भेज दिया गया है। आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले हाथुरूसिंघा ने मीडिया को बताया कि सफेद गेंद के प्रारूप में अपनी जगह वापस पाने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपनी फॉर्म हासिल करने की जरूरत है।

अकेले दम पर दिला चुके हैं जीत

हालांकि दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी मैच विनिंग पारी के दौरान अफिफ वनडे में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे, जब उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में से एक के खिलाफ नाबाद 93 रन बनाकर अफगानिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर मैच जीता था। बांग्लादेश की क्रिकेट बिरादरी में कई लोगों का मानना ​​है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होना उनके खिलाफ गया।

तीसरे और अंतिम वनडे के लिए बांग्लादेश टीम:

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, यासिर अली चौधरी, तौहीद ह्रदय, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, रोनी तालुकदार।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now