Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या सूर्यकुमार यादव से पहले अक्षर पटेल को करनी चाहिए बल्लेबाजी? जानें अजय जडेजा का रोचक जवाब

IND Vs AUS Axar Patel Suryakumar Yadav

IND vs AUS: टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे में खराब प्रदर्शन जारी है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 3 मैच की वनडे सीरीज में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जहां एक तरफ पूरी टीम की बल्लेबाजी खराब रही वहीं दूसरी तरफ अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की और वे बेहतरीन लय में नजर आए। अक्षर लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में फैंस द्वारा उन्हें पहले बैटिंग करने जाने देने की मांग की जा रही है। इस पर अजय जडेजा ने बड़ा बयान दिया है।

फैन के सवाल पर अजय जडेजा का रोचक जवाब

दरअसर भारतीय टीमं के दिग्गज खिलाड़ी अजय जडेजा से एक फैन ने पूछा कि क्या वर्तमान फॉर्म को देखते हुए अक्षर पटेल को क्या सूर्यकुमार यादव से पहले उतारा जा सकता है? इस पर अजय जडेजा ने साफ इंकार कर दिया। पूर्व भारतीय स्टार को लगता है कि अगर दो विकेट तेजी से गिरने के कारण टीम फिर से शुरुआती परेशानी में आ जाती है, तो बल्लेबाजी क्रम में निश्चित रूप से एक मौका होगा, लेकिन इसमें अक्षर शामिल नहीं होगा, भले ही वह शानदार फॉर्म में हो।

उन्होंने कहा कि “अगर एक शुरुआती विकेट गिरता है, तो आप बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव दे सकते हैं, लेकिन अक्षर की पोजिशन बदली नहीं जाएगी। हमारे लिए यह कहना आसान है, लेकिन शो चलाने वाले व्यक्ति को बहुत कुछ संभालना होता है। अधिक से अधिक, हम एक परिवर्तन देखेंगे। यदि भारत फिर से 20/2 जाता है, तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रबंधन और कप्तान, केएल राहुल 4 पर और सूर्यकुमार यादव 5 पर आएंगे।

उन्होंने क्रिकबज पर कहा कि – अक्षर पटेल भले ही एक शानदार बल्लेबाज हैं और इस समय शायद सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। लेकिन उन्हें हार्दिक या सूर्या से पहले भेजना ऐसा होना मुश्किल है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now