Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा : बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में तैरती मिली लाश

कांगड़ा : बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में तैरती मिली लाश

अनिल शर्मा|फतेहपुर
काँगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते बूहल खड्ड में पौंग डैम किनारे खड़े पानी में बुधबार को लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने जब पानी में तैरती हुई लाश देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
लाश की शिनाख्त अमर सिंह करीब 63 वर्षीय निवासी भेरता,पँचायत लोहारा के रूप में हुई है।

पँचायत प्रधान नरजीब जरियाल अनुसार मृतक अमर सिंह पिछले 16 मार्च से से घर से लापता था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि बुधबार को मृतक के भतीजे ने ही खड़े पानी में लाश को देखा।
जिसकी सूचना तुरन्त पँचायत व पुलिस को दी गई। वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने बताया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शूरू कर दी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पायेगी।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now