Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Zwigato BO Collection: ‘ज्विगाटो’ ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने कपिल शर्मा की फिल्म का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ‘इतिहास रच दिया’

Zwigato Trailer Release Date

Zwigato Box Office Collection Day 5: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) ने सिनेमाघरों में दस्तक तो दी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब खुद को क्रिटिक्स कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक उड़ाया है और ट्विट किया है।

केआरके ने किया ये ट्वीट

केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इसको लेकर अब लोगों ने भी अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि केआरके ने ट्विटर पर लिखा है कि- कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उनकी फिल्म #Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपये कमाए हैं! पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है। केआरके के इस ट्विट को लेकर सब अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म का कुल कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ज्विगाटो ने पहले दिन 0.43 करोड़ की कमाई की थी, जबकि शनिवार और रविवार यानी वीकेंड पर 1.84 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं चौथे दिन फिल्म ने केवल 0.25 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ हो गया है।

बताते चलें कि ये कपिल शर्मा की थियेटर रिलीज तीसरी फिल्म है। उन दो फिल्मों की तरह ज्विगाटो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। साथ ही फिल्म कलेक्शन करने में पूरी तरह नाकाम होती नजर आ रही हैं।

एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है फिल्म ‘ज्विगाटो’

फिल्म ‘ज्विगाटो’ एक स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है, जो नंदिता शर्मा के डायरेक्शन में बनी हैं। साथ ही इस फिल्म में डिलीवरी बॉय मानस (कपिल शर्मा) के संघर्ष की कहानी बयां की गई है।

फिल्म में कैसे मानस ने कोरोना काल में अपनी जॉब खोई और फिर उसने डिलीवरी बॉय बनकर अपनी फैमिली की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही कपिल और शहाना ने किरदार को अच्छे से जस्टिफाई किया है। साथ ही सबको हंसाने वाले कपिल ने अपने सीरियस किरदार से ऑडियंस को इंप्रेस किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now