Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तमिलनाडु में विस्फोट से ढह गई पटाखा फैक्ट्री, 8 मजदूरों की मौत, 17 घायल, हफ्तेभर में ये दूसरी घटना

Kanchipuram

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग झुलसे हैं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। राहत बचाव का काम जारी है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कांचीपुरम की कलेक्टर एम आरती ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी।

हादसे के वक्त 25 मजदूर कर रहे थे काम

 

इसे भी पढ़ें:  Operation Sindhoor: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जांबाजों के नाम आए सामने, नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज हुए नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। फैक्ट्री में घटना के वक्त 25 लोग काम कर रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ। इसके बाद पूरी फैक्ट्री ढह गई।

दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था। दमकल की चार यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।

एक हफ्ते में ये दूसरी घटना

कांचीपुरम की घटना एक हफ्ते में दूसरा अग्निकांड हादसा है। पिछले हफ्ते धर्मपुरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला घायल हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सपा लोकसभा चुनाव ’24’ में कितनी जीतेगी सीट? चाचा-भतीजा कन्फ्यूज!, बताए अलग-अलग आंकड़े

दरअसल, पेनागरम के पास नागदासमपट्टी में तीनों महिलाएं एक पटाखा यूनिट में काम कर रही थीं। तभी पटाखों में अचानक आग लगने के कारण धमाका हो गया था। पुलिस ने कहा था कि हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं मंदिर में होने वाले त्योहारों के लिए पटाखे बना रही थीं।

एक अन्य घटना में, एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह घटना कुड्डालोर जिले के रेड्डीचावडी के पास शिवनारपुरम में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई थी। वहीं शिवकाशी के पास एक अलग पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी घायल हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now