Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangana Ranaut Vs Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर भिड़े

Kangana Ranaut Vs Diljit Dosanjh

Kangana Ranaut Vs Diljit Dosanjh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गए। दरअसल, Kangana Ranaut ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा ‘पोल्स’ (पुलिस) जल्द ही उनके पीछे पड़ जाएगी जो खालिस्तानियों का सपोर्ट कर रहे हैं, याद रखना अगला नंबर तुम्हारा है, पोल्स आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था।

दिलजीत दोसांझ ने किया पलटवार 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पर दिलजीत दोसांझ ने पलटवार करते हुए कहा- ‘मेरा पंजाब फलता-फूलता रहे’। ऐसा करते हुए इंस्टाग्राम पर दिलजीत ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई थी। यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कंगना का मतलब अमृतपाल सिंह से था। अमृतपाल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस ने लोगों से ‘शांति और सौहार्द’ बनाए रखने की अपील की है। अमृतसर में तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अजनाला आदि में अमृतपाल के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

साल 2020 में भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने हुए थे

इससे पहले भी कंगना और दिलजीत के बीच साल 2020 में भी किसान विरोध को लेकर झगड़ा हुआ था। कंगना ने किसान के विरोध में एक बूढ़ी महिला की पहचान बिलकिस के रूप में की थी, जो शाहीन बाग विरोध का चेहरा थीं। दिलजीत ने इसे कंगना का ‘ड्रामा’ बताया था।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now