Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bobby Deol Workout Video: जिम में जमकर पसीना बहा रहे बॉबी देओल, वीडियो देख लोग बोले- “लॉर्ड बॉबी इज बैक”

Image 34

Bobby Deol Workout Video: बीते दिन यानी बुधवार को बॉलीवुड के स्टार अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये वीडियो एक्टर के बेटे बॉबी देओल का हैं, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर वीडियो में एक्सरसाइज करते हुए अपनी शेप्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल के इस वीडियो पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि बॉबी देओल के इस वीडियो को उनके पिता धर्मेंद्र ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में बॉबी वेट ट्रेनिंग, पुश-अप्स, पुल-अप्स और कई और एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने लिखा ये कैप्शन 

इसके साथ ही धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- ‘फ्रेंड्स माई बॉब वेरी हम्बली कुछ अच्छे रोल के लिए तैयार हो रहे हैं।” साथ ही जैसे ही फैंस ने बॉबी देओल की वर्क आउट वाला वीडियो देखा तो सभी हैरान रह गए हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा बॉबी देओल की वर्क आउट का वीडियो

बता दें कि इस वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “झक्कास एंट्री होगी बॉबी देओल की।” आश्रम 3 वेब सीरीज की तैयारी।” इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- “वह ब्लास्ट के साथ कमबैक करेंगे,” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि “लॉर्ड बॉबी इज बैक.”

वेब सीरीज ‘आश्रम’ आखिरी बार दिखे थे बॉबी देओल

बताते चलें कि बॉबी देओल आखिरी बार वेब सीरीज ‘आश्रम’ में चंदन रॉय सान्याल, अदिति सुधीर पोहनकर और अनुरिता झा के साथ नजर आए थे। अब एक्टर बहुत जल्द संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में अहम रोल निभाते हुए दिखेंगे।

इसके साथ ही बता दें कि ये फिल्म एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। साथ ही ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now