Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi Note 12 Turbo 28 मार्च को होगा लॉन्च, कन्फर्म हुईं ये डिटेल्स!

Image 1 9

Redmi Note 12 Turbo Launch Date in India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी (Xiaomi) का नया रेडमी नोट 12 सीरीज लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है कि 28 मार्च 2023 को चीन में रेडमी नोट 12 टर्बो लॉन्च हो जाएगा। जबकि, भारत में रेडमी नोट 12 सीरीज का नया मॉडल 30 मार्च, 2023 के दिन लॉन्च करेगा।

एक रिपोर्ट में रेडमी नोट 12 टर्बो गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है जिसके जरिए फोन के बारे में काफी कुछ लीक हुआ है। आइए 28 मार्च को लॉन्च होने वाले रेडमी नोट 12 टर्बो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 12 Turbo Specs

गीकबेंच लिस्टिंग ks मुताबिक रेडमी नोट 12 टर्बो का मॉडल नंबर 23049RAD8C देखा गया है। लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 SoC है जो फोन को शक्ति प्रदान करता है। फोन एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। उम्मीद है कि इसमें Android के टॉप पर MIUI 14 की एक परत होगी।

Xiaomi ने ये भी खुलासा किया कि रेडमी नोट 12 Turbo का चिन बेजल 2.22mm मोटा होगा। कुल मिलाकर फोन में 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा। अन्य लीक डिटेल्स में 6.67-इंच फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी कम से कम 12GB रैम के साथ फोन लॉन्च करेगी। गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा Redmi Note 12 Turbo के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं। ये 5000mAh की बैटरी भी पैक करेगा। डिवाइस में 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सेंसर होने की पुष्टि की गई है।

Redmi Note 12 Turbo में 3.5mm हेडफोन जैक है आगे की तरफ, फोन में डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल होंगे, जिसके ऊपर की तरफ होल-पंच कटआउट है। टॉप बेज़ेल 1.42mm पतला बताया गया है, जबकि साइड बेज़ेल्स की मोटाई 1.95mm होगी।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now