Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Irfan Pathan Son Dance: इरफान के बेटे ने ‘झूमे जो पठान’ पर लगाए ठुमके, Video देख शाहरुख बोले- ‘छोटा पठान’

Image 2 13

Shah Rukh Khan On Irfan Pathan Son: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का जलवा हर ओर हैं। फैंस में ‘पठान’ को लेकर बहुत क्रेज हैं और इसी कारण आए दिन सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर खूब रील्स और वीडियो वायरल होते रहते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब सोशल मीडिया पर एक बहुत क्यूट वीडियो वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहा वीडियो क्रिकेटर इरफान पठान के नन्हे से बेटे का है, जो ‘झूमे जो पठान’ पर ठुमके लगा रहे हैं। इंटरनेट पर इरफान के शहजादे का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस क्यूट वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इरफान पठान ने शेयर किया अपने बेटे का वीडियो

हाल ही में इरफान पठान ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर ठुमके लगा रहा हैं। इसके साथ ही इरफान ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- “खान साहब @iamsrk प्लीज अपनी लिस्ट में एक और सबसे क्यूटेस्ट फैन को शामिल करें।” साथ ही फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर शाहरुख खान ने भी दिया ये रिएक्शन

इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो किल्प पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने भी इसे दोबारा पोस्ट किया और लिखा कि- “ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला…छोटा पठान।”

टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है फिल्म

बता दें कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो यह फिल्म अभी भी टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हो चुकी है फिल्म

साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम रोल निभाया है। इसके साथ ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आए हैं। वहीं, अब यह फिल्म 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो चुकी हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now