Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमिताभ ने OK शब्द को लेकर दी ये जानकारी, पोस्ट कर लिखा- “ol korrect”

Amitabh Bachchan Latest Post

Amitabh Bachchan Latest Post: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही अभिनेता पोस्ट के जरिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते ही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ओके (OK) शब्द को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने ओके (OK) शब्द को लेकर दी ये जानकारी

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘23 मार्च को ‘ओके’ शब्द 184 साल का हो जाएगा?? इसका पहली बार इस्तेमाल 1839 में बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में किया गया था। “ऑल करेक्ट” के संक्षिप्त रूप में !! .. या जैसा कि तब उच्चारित किया गया था .. “ओल कोरेक्ट’ एक्टर के इस ट्वीट पर अब फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

अमिताभ के ट्वीट पर यूजर कर रहे कमेंट्स

इसके साथ ही अमिताभ के द्वारा दी गई इस दिलचस्प जानकारी पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- धन्यवाद गुरुदेव, बेहद जरूरी जानकारी। वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं कि- थैंक्यू सर, आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। इस तरह के कमेंट्स कर अब फैंस एक्टर के ट्वीट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए बिग बी

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन को हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के (Project k) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इसके बाद अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य अपडेट को लेकर ब्लॉग साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

डॉक्टरों ने बिग बी को फिलहाल आराम करने की दी है सलाह

फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी को चोट लग गई थी। इसके साथ ही बिग बी ने जानकारी देते हुए बताया था कि फिल्म की शूटिंग रद्द करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। घर वापस आने से पहले अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन भी कराया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now