Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: ‘हमें वर्ल्ड कप के लिए रोड जैसी पिच चाहिए’ भारतीय बल्लेबाजों पर जमकर बरसे आकाश चोपड़ा, कही ये बात

Aakash Chopra IND Vs NZ IND Vs BAN

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। भारत की इस करारी हार के बाद कई एक्सपर्ट्स द्वारा टीम को लेकर सख्त टिप्पणी की जा रही है। इसी कड़ी में आकाश चोपड़ा ने भी अपना बयान जारी किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे मैच में टीम की बल्लेबाजी पर खास तौर पर सवालिया निशान खड़े किए गए। टीम के बल्लेबाज केवल शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए और स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने घुटने टेक दिए। आकाश चोपड़ा ने भी टीम इंडिया की इसी कमजोरी पर सख्त टिप्पणी की है और तंज भी कसा है।

भारत को वर्ल्ड कप में बनानी चाहिए फ्लैट पिच – आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मेरे लिए एक बड़ी सीख यह है कि हमें वर्ल्ड कप के लिए रोड जैसी पिच चाहिए। क्योंकि ना ही हमें सीमिंग और ना ही टर्निंग ट्रैक चाहिए। जब गेंद स्विंग होती है तो हमें दिक्कत होती है। हमनें लक्ष्य का पीछा करते हुए 180 रन पर 5 विकेट खो दिए। और पिछली बार 117 पर ऑलआउट हो गए थे। जब गेंद टर्न करेगी तो हम 270 रन चेज नहीं कर पाएंगे।’

आकाश चोपड़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा खत्म होने पर भी दुख व्यक्त किया और कहा कि’ मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि हम अब दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम नहीं है। बहुत लोग कहते हैं कि आईसीसी रैंकिंग कोई मायने नहीं रखता है। लेकिन जब आप नंबर-1 नहीं होते हैं तो यह दिल को चुभता है।’ बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now