Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

TJMM Box Office Collection Day 15: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर उड़ाया गर्दा, 15वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

TJMM Box Office Collection Day 6

TJMM Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। फिल्म की कमाई में 15वें दिन फिर से उछाल आया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 15वें दिन यानी बुधवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 117.29 करोड़ रुपये हो गई है।

‘तू झूठी मैं मक्कार’ को मिल रहा ऑडियंस का प्यार

बता दें कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनी रोम-कॉम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी, ऑनस्क्रीन रोमांस और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही फिल्म

इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब नोट छापे हैं। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और टिकट खिड़की पर इसकी कमाई में कई बार उतार-चढ़ाव भी आया, लेकिन बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए हुए हैं।

फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की एक्टिंग ने बिखेरा जलवा

साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है। वहीं, इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है। साथ ही फिल्म कमाइ करने भी सफल हो रही हैं और टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now