Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Online Electricity Bill भरना पड़ा भारी, अकाउंट से कटे 7 लाख रुपये! जानिए

Online Electricity Payment Scam

Online Electricity Bill Payment Scam: ऑनलाइन की इस दुनिया में पिछले कई सालों से फ्रॉड या स्कैम के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से इनमें बढ़ोतरी भी काफी तेजी से देखी जा रही है। अलग-अलग तरीके से फ्रॉडस्टर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं।

इनमें से कई मामले लिंक पर क्लिक करके या कॉल करने पर सामने आए हैं। वहीं, अब एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के लिए ऑनलाइन बिजली का भुगतान करना भारी पड़ गया है। बिजली भरने के दौरान महिला के खाते से 7 लाख रुपये कट गए। आइए जानते हैं कि ये नया स्कैम आखिर क्या है?

Online Electricity Payment Scam 

दरअसल, बिजली बिल का भुगतान करने वाला ये नया मामला मुंबई से सामने आया है। एक 65 वर्षीय महिला के पास बकाया बिजली बिल भरने के लिए मैसेज आया था, जिसका जवाब देने के बाद महिला को 7 लाख से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा।

मैसेज भेजकर बिजली काटने की दी चेतावनी

ANI के मुताबिक मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली 65 वर्षीय महिला के पति के फोन पर बिल ना भरने का मैसेज आया था, साथ में चेतावनी भी थी कि अगर बिजली का बिल नहीं चुकाया तो घर की बिजली कट कर दी जाएगी। साथ में भुगतान करने के लिए एक नंबर भी संपर्क के लिए भेजा गया था।

स्कैमर ने खुद को बताया बिजली कार्यालय का कर्मचारी 

महिला ने मैसेज में आए नंबर पर कॉल की तो उसको भरोसा दिलाने के लिए शख्स ने अदानी बिजली कार्यालय का कर्मचारी (Adani Electricity Office Employee) बताया। साथ ही महिला को आश्वासन दिया कि वो उसकी मदद से बिल भुगतान कर सकती है। इसके लिए बस फोन में “टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट” ऐप को डाउनलोड करना होगा।

एक कॉल, ऑटीपी और फिर उड़ गए 7 लाख

पीड़िता ने फोन में टीम व्यूअर क्विक सपोर्ट ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद शख्स के निर्देशों का आगे पालन किया, जिसमें ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल फोन का एक्सेस दिया और फिर आईडी-पासकोड भी साझा किया। इसके बाद पीड़ित के खाते से पहले 4,62,959 रुपये निकलें। इसके बाद अकाउंट 1,39,900 रुपये और फिर 89,000 रुपये की ट्रांजैक्शन की।

खाते से तीन बार में पैसे निकले और एक के बाद एक ट्रांजैक्शन का मैसेज भी आया। इस तरह से पीड़िता के बैंक खाते से कुल 6,91,859 रुपये निकाल गए। जैसे ही महिला को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है वो तुरंत बेटी के साथ अंधेरी पुलिस थाने गई और धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now