Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धरे रह जाएंगे बड़े खिलाड़ियों के अरमान? टूर्नामेंट से पहले ही शुरू हो गया विवाद

Major League Cricket

नई दिल्ली: अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। MLC प्लेयर ड्राफ्ट के कुछ दिनों बाद यूएसए क्रिकेट और लीग आयोजकों के बीच विवाद सामने आया है। इस विवाद के बाद जुलाई में टूर्नामेंट की शुरुआत होने में रोड़ा अटक गया है। ये मामला आईसीसी तक पहुंच गया है, जिसने अपने सदस्य देशों से कहा है कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक वे अपने खिलाड़ियों को एनओसी जारी न करें। ऐसे में कई बड़े खिलाड़ियों के अरमान अधूरे रह सकते हैं।

यूएसए क्रिकेट ने नहीं दी है मंजूरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, इस विवाद के पीछे ये सामने आया है कि यूएसए क्रिकेट ने अभी तक एमएलसी या माइनर लीग क्रिकेट (एमआईएलसी) को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि रविवार को ह्यूस्टन में एरोन फिंच, मार्कस स्टोइनिस और क्विंटन डी कॉक सहित बड़े-नाम वाले विदेशी खिलाड़ियों से लबरेज इस टूर्नामेंट की मेजबानी की घोषणा करने से नहीं रोका गया था, लेकिन चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं खासकर जब आईसीसी ने इस पर आपत्ति जताई है।

मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एनरिक नार्जे, क्विंटन डी कॉक और श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा इस लीग में शामिल हुए हैं। फिंच को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम की कप्तानी दी गई है।

विदेशी खिलाड़ियों के लिए चिंता

यूएसए क्रिकेट ने पहले 2021 और 2022 में माइनर क्रिकेट लीग को मंजूरी दी थी, लेकिन हाल ही में ICC के संचालन विभाग द्वारा सदस्यों को भेजे गए एक मेल में अधिकारियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में खेलने के इच्छुक विदेशी खिलाड़ियों के मुद्दे पर चिंता जताई है।

माइनर लीग के संचालन पर सवाल

स्वीकृति के लिए आवेदन यूएसए क्रिकेट को प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन उसने अभी तक इसे स्वीकृति नहीं दी है। नतीजतन मेजबान सदस्य से मंजूरी के बिना दोनों लीगों को वर्तमान में अस्वीकृत क्रिकेट माना जा सकता है। इससे पहले 1 मार्च को यूएसए क्रिकेट के एक बयान में अंतरिम बोर्ड के अध्यक्ष अतुल राय ने कहा था कि निदेशक मंडल एमआईसी के खिलाड़ियों और मालिकों की दुर्दशा के बारे में चिंतित हैं। यूएसए क्रिकेट ने एसीई को एक पत्र भेजा है जिसमें माइनर लीग के संचालन पर कई प्रश्न शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now