Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इन 8 विदेशी गेंदबाजों ने जीता है पर्पल कैप, 2008 में पाकिस्तानी बॉलर ने मारी थी बाजी

Collage 5

IPL Fact: आईपीएल 2023 का आगाज एक हफ्ते बाद यानी 31 मार्च से होने जा रहा है। अब तक 15 बार आईपीएल खेला जा चुका है। ये 16वां सीजन है। इस लीग के इतिहास में सबसे पहला पर्पल कैप पाकिस्तान तेज गेंदबाज ने अपने नाम किया था। कुल 8 विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में हर सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की है।

पहला पर्पल कैप पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीता था

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले विदेशी गेंदबाजों में एक नाम पाकिस्तान से है। इस बॉलर का नाम है सोहैल तनवीर, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन 2008 में 22 विकेट लेकर यह ईनाम अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद दूसरे सीजन से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेले। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा से लेकर इमरान ताहिर जैसे दिग्गज शामिल हैं। जिन्होंने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है।

क्या होता है पर्पल कैप

दरअसल, जब बीसीसीआई ने आईपीएल का पहसा सीजन साल 2008 में शुरु किया था तब इस लीग में खिलाड़ियों के लिए कई पुरस्कार रखे गए थे। इनमें से एक पर्पल कैप भी था। यह अवॉर्ड सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है। इस अवॉर्ड के लिए लीग के दौरान कई गेंदबाज के बीच टक्कर देखने को मिलती है। हर गेंदबाद इस पुरस्कार को जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने की कोशिश करते रहते हैं।

आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप पाने वाले विदेशी गेंदबाज

  • सोहेल तनवीर (RR) विकेट 22, साल 2008
  • लसिथ मलिंगा (MI) विकेट 28, साल 2011
  • मार्ने मोर्कल (DC) विकेट 25, साल 2012
  • ड्वेन ब्रावो (CSK) विकेट 32, साल 2013
  • ड्वेन ब्रावो (CSK) विकेट 26, साल 2015
  • एंड्रयू टाई (PKGS) विकेट 24, साल 2018
  • इमरान ताहिर (CSK) विकेट 26, साल 2019
  • कगिसो रबाड़ा (DC) विकेट 30, साल 2020
  • युजवेंद्र चहल (RR) विकेट 27, साल 2022

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now