Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, मैच विनर गेंदबाज का खेलना संदिग्ध

Collage 9

IPL 2023: आईपीएल के 16वें एडिशन के शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिनों का वक्त बचा है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। इस सीजन में टीम के स्टार गेंदबाज मोहसिन खान का खेलना संदिग्ध है। वह चोट से अभी तक पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं, हालांकि अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस जरूर कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहसिन फिलहाल LSG के साथ ही ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस अभी भी संदेह के घेरे में है। इस गेंदबाज ने पिछले सीजन ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया था। अपने IPL डेब्यू में ही बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने शानदार बॉलिंग की और सबका दिल जीत लिया।

पिछले सीजन 14 विकेट निकाले थे

बाएं हाथ से तेज गेंद डालने वाले मोहसिन खान ने पिछले सीजन में डेब्यू करते हुए 9 मैचों में LSG के लिए 14 विकेट लिये थे और टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। हालांकि आईपीएल 2022 के बाद वह चोटिल हो गए थे और पिछले एक साल में उन्होंने किसी भी स्तर पर कोई मैच नहीं खेला है।

बेहद कम रन खर्च करते हैं मोहसिन खान

हाल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहसिन खान की तैयारियों का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें वह गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं, उन्होंने पिछले सीजन 5.96 की इकॉनमी के साथ किफायती बॉलिंग की थी। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट था।

आईपीएल से पहले ये भारतीय प्लेयर चोटिल हुए

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले स्टार भरतीय खिलाड़ी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एक्सीडेंट के चलते ऋषभ पंत भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। बुमराह और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स के प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल होके बाहर हो गए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now