Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च करे आवेदन

अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च करे आवेदन

सोलन|
भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायुु की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 निर्धारित की गई है। यह जानकरी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए आवेदक का बारहवीं पास, विज्ञान संकाय एवं अन्य अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंक व इलैक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कम्प्यूटर सांइस डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए पुरूष व महिला आवेदक की आयु 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक अविवाहित होना चाहिए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

संदीप ठाकुर ने कहा कि आवेदक भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर आॅनलाईन फाॅर्म भर सकते है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक किसी भी नज़दीकी रोज़गार कार्यालय एवं ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते है।
.0.

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari NaukriSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now