Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘जल्द जाकिर नाइक को लाएंगे भारत…’, विदेश मंत्रालय ने कट्टरपंथी उपदेशक की ओमान यात्रा पर दिया बड़ा बयान

Zakir Naik

MEA On Zakir Naik: कट्टरपंथी विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक जल्द भारत लाया जाएगा। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि जाकिर नाइक को वापस लाने और कानून का सामना कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नाइक की ओमान यात्रा और प्रत्यर्पण के सवाल पर कहा कि हम जाकिर नाइक को भारत की ज्यूडीशियरी के सामने लाने के लिए आवश्यक उपाय करना जारी रखेंगे।

2016 में भारत छोड़ मलेशिया भाग गया था नाइक

दरअसल, जाकिर नाइक 2016 में नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भारत से भाग गया था। उसने मलेशिया में शरण ली थी।

उसी साल आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने उसके खिलाफ धार्मिक घृणा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी।

ओमान से की जाएगी प्रत्यर्पण पर बात

बागची ने कहा कि जाकिर नाइक भारत में कई मामलों में आरोपी है। वह भगोड़ा है। हमने इस मामले को ओमान सरकार और ओमान के अधिकारियों के सामने उठाया है।

नाइक कथित तौर पर 27 मार्च को ओमान में होगा। उपदेशक के प्रत्यर्पण के सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि अगर भारत की ओमान के साथ प्रत्यर्पण संधि है, तो मैं इसकी जांच करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिन देशों के साथ हमारी प्रत्यर्पण संधि है, उनकी सूची पहले से ही सार्वजनिक डोमेन में है।

नाइक ने हाल ही में कहा था कि कतर ने उन्हें फीफा विश्व कप में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया था। हालांकि कतर ने बाद में दावों का खंडन करते हुए कहा कि नाइक को ऐसा कोई निमंत्रण नहीं भेजा गया था।

गृह मंत्रालय ने नाइक के संगठन को किया था बैन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया था। नाइक पर नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now