Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एलिमिनेटर में सोफी एक्लेस्टोन का कहर, घातक गेंद पर कप्तान हरमन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

WPL 2023 Sophie Ecclestone Harmanpreet Kaur1

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे एलिमिनेट मुकाबले में वॉरियर्स की गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने कहर बरपा दिया। कांटे के मुकाबले में उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को इतनी घातक गेंद पर बोल्ड किया कि वे दंग रह गईं। ये नजारा 13वें ओवर में उस वक्त देखने को मिला, जब हरमन 14 गेंदों में 14 रन बनाकर बड़ी पारी की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन सोफी ने उन्हें शानदार गेंद पर चकमा दे दिया।

शानदार बॉल ने किया शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

13वें ओवर की पांचवीं गेंद डालने आईं सोफी ने जैसे ही बॉल डाली, हरमन ने इस पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूकीं और सही लाइन और लैंथ पर पड़ी बॉल मिडल विकेट के स्टंप को चटकाते हुए बाहर निकल गई। कप्तान हरमन को इस अहम मुकाबले में महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

मुंबई इंडियंस ने बनाए 182 रन

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में 182 रन बनाए। नेट साइवर ब्रंट ने इस मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 189 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 72 रन ठोके। एमिलिया केर ने 29, पूजा वस्त्राकर ने 11, हीली मैथ्यूज ने 26 और यस्तिका भाटिया ने 21 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):

हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन):

एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now