Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

T-20 सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, इस भारतीय को किया गया शामिल

PAK Vs AFG Commentary Panel

नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की है। सभी मुकाबले यूएई के शारजाह में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए कमेंटेटर साइमन डूल, आमिर सोहेल, सिकंदर बख्त, ओवैस शाह, रमन भनोट और टिनो मावोयो को कमेंट्री टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कमेंटेटर रमन भनोट इससे पहले कई मैचों में कमेंट्री और शो कर चुके हैं। वहीं ओवैस केवल पहले टी20 इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर मावोयो दूसरे और तीसरे टी20ई के लिए उनकी जगह लेंगे।

हाल ही विवादों में आए थे साइमन डूल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साइमन डूल हाल ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान कमेंट्री करते हुए विवादों में आ गए थे। पहला विवाद कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर आलोचना से जुड़ा था तो वहीं दूसरा विवाद तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी पर कमेंट को लेकर था। दरअसल, हसन अली की पत्नी जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आईं, डूल बेकाबू हो गए और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था।

अफगानिस्तान की टीम:

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।

पाकिस्तान की टीम:

शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।

ये है शेड्यूल

  • 24 मार्च – पहला टी20 – शारजाह
  • 26 मार्च – दूसरा टी20 – शारजाह
  • 27 मार्च – तीसरा टी20 – शारजाह

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now