Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

MS Dhoni की बराबरी कर सकती हैं हरमनप्रीत कौर, फाइनल का इंतजार

[ad_1]

WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज को हराकर मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम दूर हैं, जो फाइनल में पूरा हो सकता है।

फाइनल में कप्तानी करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

दरअसल, 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। इस तरह आईपीएल के पहले ही फाइनल में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब विमेंस प्रीमियर लीग में उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से हरमनप्रीत कौर महज एक कदम दूर हैं। फाइनल में कप्तानी करते ही हरमनप्रीत कौर महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगीं।

इसे भी पढ़ें:  Parineeti Chopra On Marriage: राघव चड्ढा के साथ शादी को लेकर परिणीति चोपड़ा ने शर्माते हुए दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

धोनी-हरमन में गजब संयोग

खास बात यह है कि हरमनप्रीत कौर और महेंद्र सिंह धोनी में एक और समानता बन रही है। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में जब फाइनल में पहुंची थी, उस वक्त वह टीम इंडिया के भी कप्तान थे। जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस भी फाइनल में पहुंची है, जबकि हरमनप्रीत कौर इस वक्त टीम इंडिया की कप्तान भी हैं। ऐसे में उन्होंने इस मामले में भी धोनी की बराबरी कर ली है।

फाइनल में बनेगा यह संयोग

धोनी और हरमन के अलावा विमेंस प्रीमियर लीग और आईपीएल के पहले फाइनल में एक और समानता बनती दिख रही है। आईपीएल के पहले फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पहुंची थी। लेकिन विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहुंची है। खास बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी शेन वॉर्न ने की थी जो ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर थे। वहीं चेन्नई की कप्तानी धोनी ने की थी जो भारतीय प्लेयर थे।

इसे भी पढ़ें:  सम्मान या छोड़ दिया चांस? अश्विन ने धवन को नहीं किया रनआउट, देखते रह गए बटलर, देखें वीडियो

ऐसे में अब विमेंस प्रीमियर लगी में दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग करेगीं जो ऑस्ट्रेलिया की प्लेयर हैं, जबकि मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेगी जो भारतीय प्लेयर हैं। इस तरह WPL और IPL के फाइनल में यह समानता भी बनेगी।

मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई ने इस लीग में केवल दो मुकाबले हारे और सभी मुकाबले जीतकर वह फाइनल में पहुंच गई है। बीती रात मुंबई ने यूपी वॉरियर्ज को हराकर फाइनल में एंट्री की है।

[ad_2]

Source link

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment