Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लिमिटेड टाइम सेल में Nothing Ear (2) Earbuds पर बंपर ऑफर

Nothing Ear 2 Earbuds

Nothing Ear (2) Earbuds: टेक कंपनी नथिंग ने इस सप्ताह की शुरुआत में Nothing Ear (2) TWS इयरबड्स को भारतीय बाजार में पेश किया था। जो आज यानी 25 मार्च को लिमिटेड टाइम पीरियड्स सेल के लिए उपलब्ध होगा। लिमिटेड टाइम पीरियड्स सेल में इस इयरबड्स पर बंपर ऑफर मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस इयरबड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो अब इसे आप एमआरपी से कम दाम में अपना बना सकते हैं। चलिए इस नथिंग इयरबड्स की कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं…

एमआरपी से कम दाम में मिल रहा है Nothing Ear (2) Earbuds

कंपनी अपनी इस इयरबड्स की एमआरपी भारत में 9,999 रुपये रखी है। लेकिन, लिमिटेड टाइम पिरियड्स सेल में यह बंपर ऑफर के साथ सस्ते में में मिल सकता है। बता दें कि, ग्राहक इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ग्राहक एक्सिस बैंक और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड या EMI लेनदेन के साथ 10 फीसदी का इंस्टेंट छूट पा सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया आज इस इयरबड्स का लिमिटेड टाइम पीरियड्स सेल है। नथिंग के इस नए ईयरबड्स की ओपन सेल 28 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के जरिए शुरू होगी।

ये भी पढ़ेंः 

Nothing Ear (2) Earbuds के फिचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नथिंग ईयर (2) में एक 11.6mm डायनेमिक ड्राइवर है, जिसमें एक नया डुअल-चैंबर डिजाइन है जो साउंड क्वालिटी को बढ़ाता है और एक बेहतर लिस्टिंग अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, Nothing Ear (2) ट्रिपल-माइक्रोफोन सेटअप और TWS के साथ क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी से लैस है।

ये भी पढ़ेंः 

यह इयरबड्स हाई-रेस ऑडियो, एलएचडीसी 5.0 कोडेक और लो लैग मोड के साथ आता है। इसमें Google Fast Pair और डुअल कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं। TWS इयरफोन एक 485mAh बैटरी यूनिट द्वारा संचालित होते हैं, जिसमें प्रत्येक ईयरबड 33mAh सेल द्वारा समर्थित होता है। इसे लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 6.3 घंटे तक चलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now