Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुतला जलाया, ट्रेनें रोकी, मुंह पर ताला लगाया… राहुल गांधी की सदस्यता जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Congress Protests

Rahul Gandhi disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कई राज्यों में सड़कों पर उतरकर निलंबन वाले फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने 2019 में मोदी सरनाम वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई।

केरल के वायनाड में कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे

केरल के वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लैक डे मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए वायनाड में भी कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

whatsapp image 2023 03 25 at 12.15.44 pm 3

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर मुखौटा पहनकर प्रदर्शन

दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने AICC मुख्यालय में राहुल गांधी का मुखौटा पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डरो मत के नारे वाली तख्तियां भी ली हुईं थीं। अन्य तख्तियों पर लिखा था, “सच्चा गांधी सच के लिए लड़ता रहेगा।”

चंडीगढ़ में ट्रेन रोकी, भोपाल में मुंह पर ताला लगाया

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन को रोक दिया। भोपाल में भी कांग्रेस सदस्यों ने राहुल गांधी की सजा और अयोग्यता के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर विरोध जताया।

तेलंगाना में पीएम मोदी का पुतला फूंका

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झारखंड में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी डरी हुई है।

महाराष्ट्र में MVA के सदस्यों ने काली पट्टी बांधी

महाराष्ट्र में, महा विकास अघाड़ी गठबंधन के सदस्यों ने लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी और हाथों में लोकतंत्र की मौत की तख्तियां ले रखी थीं।

बता दें कि राहुल गांधी की अयोग्यता की घोषणा के बाद यानी शुक्रवार से पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया था। दरअसल, 2019 में राहुल गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाषण के दौरान केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरा एक सवाल है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों होता है, चाहे वह नीरव मोदी हो, ललित मोदी या नरेंद्र मोदी?

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now