Prajasatta Side Scroll Menu

भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy A34 5G का 6GB वेरिएंट

कम दाम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन के विकल्प

Samsung Galaxy A34 5G: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी गैलेक्सी A सीरीज के दो फोन फोन को लॉन्च किया है। जिसमें एक Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G शामिल है। गैलेक्सी A34 5G कंपनी का सस्ता मॉडल है, जिसे जिसे 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 8GB रैम और 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के नए 6GB रैम वेरिएंट को भारत में पेश करने की तैयारी में है।

क्या होगी कीमत?

एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने लेक्सी ए34 5जी मॉडल को भारत में 6 जीबी रैम ऑप्शन में लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डिवाइस की कीमत 28,999 रुपये (~$352) होगी। यानी ये खबर उन ग्राहकों को खुश कर सकता है, जो इसके 8GB रैम वेरिएंट की कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद सके हैं।

इसे भी पढ़ें:  टेक्नो का पहला फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड फोन लॉन्च

Galaxy A54 5G के 8GB वेरिएंट की कीमत

फिलहाल, गैलेक्सी ए34 5जी दो वेरिएंट- 8GB+128GB और 8GB+256GB में पेश किया है। इसकी कीमत क्रमशः 30,999 रुपये (~$376) और 32,999 रुपये (~$400) रखी गई है। यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट पैनल के साथ ड्रॉप नॉच 6.6-इंच फुलएचडी + सुपर AMOLED डिस्प्ले प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 5G चिपसेट द्वारा संचालित है।

इसे भी पढ़ें:  iPhone-टीवी-लैपटॉप-स्मार्टवॉच पर 65 प्रतिशत तक की छूट! डिटेल्स में यहां जानें...

ये भी पढ़ेंः 

फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर लगा है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5000mAh की पावरफुव बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI 5.1 पर काम करता है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now