Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मिलर के बाद रोवमेन पॉवेल बने किलर…तूफान में उड़ा दिया साउथ अफ्रीका का बवंडर

SA Vs WI Rovman Powell

नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में पल-पल बदलता मैच इसका रोमांच बढ़ा देता है। कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। शनिवार को साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजर आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने बारिश के बाद 11 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 131 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर ने 22 गेंदों में 48 और सिसांडा मगाला ने 5 गेंदों में 18 रन ठोक सनसनी मचाई, लेकिन वेस्ट इंडीज के कप्तान रोवमेन पॉवेल ने उनकी खुशी कुछ ही देर बाद काफूर कर दी।

76 रन पर आउट हो गए थे 4 विकेट, फिर पॉवेल ने मचाई तबाही

Kullu Dussehra 2026 Celebration

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज के चार विकेट 76 रन पर आउट हो गए थे, इसके बाद पॉवेल ने ऐसी तबाही मचाई कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के होश उड़ गए। कप्तान ने अपने कंधों पर जीत की जिम्मेदारी उठाते हुए महज 18 गेंदों में 1 चौका-5 छक्के ठोक 238 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 43 रन कूट डाले। इस आतिशी पारी के साथ पॉवेल ने पहले टी-20 में 3 गेंद शेष रहते टीम को 3 विकेट से शानदार जीत दिला दी। ओपनर ब्रैंडन किंग ने विस्फोटक ओपनिंग करते हुए 8 गेंदों में 23 बनाए। वहीं जॉनसन चार्ल्स ने 14 गेंदों में 28 और निकोलस पूरन ने 7 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया।

ब्योर्न फोर्टुइन की जमकर कुटाई

पॉवेल ने 8वें ओवर में ब्योर्न फोर्टुइन की जमकर कुटाई की। उन्होंने इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका ठोक 25 रन जड़े। इससे पहले वे तबरेज शम्सी के ओवर में छक्का ठोक हौसले बुलंद कर चुके थे। दसवें ओवर में सिसांडा मगाला ने 2 विकेट चटकाकर बाजी पलटने की कोशिश की, लेकिन लास्ट ओवर में पॉवेल ने छक्का ठोक मैच जिता दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए सिसांडा मगाला ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 गेंदों में 18 रन ठोकने के साथ ही 2 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इस मैच में जीत के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर गई वेस्ट इंडीज 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। उल्लेखनीय है कि टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद बाहर होना पड़ा था। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने इस्तीफा दे दिया था। पॉवेल को हाल ही टी-20 टीम की कप्तानी दी गई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now