Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी ने ट्विटर पर बदला अपना Bio, लिखा डिस्क्वालीफाइड एमपी

नई दिल्ली: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के सभी बडे नेता सड़कों पर उतरे हुई हैं। दिल्ली के राजघाट पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी मौजद हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपना बायो बदल लिया है। उन्होंने अपने बायो में Dis’Qualified MP लिख लिया है।

राहुल गांधाी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा 

राहुल गांधी ने जहां शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है। मुझे अयोग्य ठहराया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे जो अदाणी पर होने वाला था। मैंने उनकी आखों में यह डर देखा है। उन्होंने कहा कि मुझे सदस्यता मिले या नहीं मिले। मुझे स्थायी रूप से अयोग्य ठहरा दें, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि संसद के अदंर रहूं या नहीं रहूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं

राहुल ने कहा-मैं सच्चाई को देखता हूं, सच्चाई बोलता हूं। यह बात मेरे खून में है।।।यह मेरी तपस्या है, उसको मैं करता जाऊंगा। चाहे मुझे अयोग्य ठहराएं, मारे-पीटें, जेल में डालें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे अपनी तपस्या करनी है।’’ उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे डरे हुए थे कि वह सदन में अडाणी मामले पर अपना अगला भाषण देने वाले थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। उन्हें सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now