Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया करेगी धाकड़ तैयारी, वेस्टइंडीज-श्रीलंका समेत इन टीमों के साथ खेलेगी मैच

IND Vs AUS ODI Schedule Rohit Sharma Steve Smith

Team India Schedule: चार साल में एक बार होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में किया जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अच्छी प्रेक्टिस के साथ जाना चाहती है ऐसे में मैनेजमेंट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समाप्त होने के बाद लगातार सीरीज कराने के मूड में है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे 2 महीने तक अपनी- अपनी टीमों को सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके बाद जून की शुरुआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके समाप्ति के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी।

WTC Final के बाद ऐसा रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल के तुरंत बाद बीसीसीआई श्रीलंका या अफगानिस्तान के साथ तीन मैच की घरेलू सीरीज आयोजित करने की तैयारी में है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

वहीं इसके इतर जुलाई में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज का दौरा संभावित है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम कुल 10 मैच खेलेगी। जिममें से दो टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। इस सीरीज का जल्द ही आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम

-WTC फाइनल: जून 7-11
-श्रीलंका/अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज: जून
-वेस्टइंडीज का भारत दौरा: जुलाई-अगस्त
-भारत का आयरलैंड दौरा: अगस्त
-एशिया कप 2023: सितंबर
-वनडे सीरीज बनाम ऑस्ट्रेलिया: सितंबर
-वनडे विश्व कप 2023: अक्टूबर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now