Prajasatta Side Scroll Menu

यहां देखें पल-पल का अपडेट

Collage 19

WPL 2023 Final, DC vs MI live: विमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग 2023 का फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताब मुकाबले में दिल्ली की कैपिटल्स की टीम मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है, जबकि टॉस हारने वाली मुंबई इंडियंस गेंदबाजी करती दिखेगी।

इस खिताबी मैच में दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले लीग स्टेज में एक बार मुंबई और एक बार दिल्ली को जीत मिली।

मेग लैनिंग ने कही ये बात

मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ‘हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, हम आज रात खुद को बैक कर रहे हैं। हमने अच्छा समय बिताया, कुछ दिन आराम किया। स्पिन ने यहां बड़ी भूमिका निभाई है। पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाज प्रभावी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का जलवा, 500 विकेट पूरे

हरमनप्रीत कौर ने टॉस हारने पर क्या कहा?

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे, इसलिए टॉस का हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। मुझे लगता है कि विकेट स्विंग करेगी, यह मुश्किल लग रहा है। हमें सकारात्मक बने रहने की जरूरत है, पिछला मैच महत्वपूर्ण था और इसके बाद हमें काफी आत्मविश्वास मिला। उनके पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप है, हमें आज रात अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। हम उसी एकादश के साथ जा रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इसे भी पढ़ें:  T-20 क्रिकेट के नए सुल्तान ने गढ़ा कीर्तिमान, बाल-बाल बच गया RCB का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स महिला- मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि

मुंबई इंडियंस महिला- यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now