Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली को धूल चटाकर बनी पहली चैंपियन

Collage 26

WPL Final 2023: विमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग 2023 के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले ही सीजन में इस पर कब्जा किया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियं ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग की पहली विनर बनी है।

आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 21 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली और मुंबई की टीम के बीच यह मुकाबला काफी रोचक रहा। मंबई को आखिरी 2 ओवरों में 21 रनों की दरकार थी, 19वें ओवर में सीवर ब्रंट और अमेलिया कैर ने 16 रन कूट दिए। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की जरूर थी, जो मुंबई ने आसानी से बना लिए।

विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का हाल

दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। बैटिंग करते हुए दिल्ली शुरुआत में लड़खड़ाई थी, लेकिन अंत के ओवरों में रन बटोरे थे। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए और मुंबई के लिए 132 रनों का टारगेट सेट किया था। दिल्ली के लिए खिताबी मैच में कप्तान मैग लैनिंग (35) के अलावा शिखा पांडेय (27) और राधा यादव ने (27) रनों का योगदान दिया था। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

हरमनप्रीत कौर-ब्रंट ने दिलाई मुंबई को जीत

132 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने दूसरे ओवर में ही यास्तिका भाटिया के रूप में पहला विकेट गंवाया था, इसके बाद चौथे ओवर में हैली मैथ्यूज भी आउट हो गई हैं। इसके बाद क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर आईं और उन्होंने ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला और मुंबई को चैंपियन बना दिया। मुबई ने यह टारगेट 19.3 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया।

जीत की होरी रहीं सीवर ब्रंट

फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत की हीरो सीवर ब्रंट रहीं, जो तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरीं और अंत तक डटी रहीं। उन्होंने 60 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। 55 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now