Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नो बॉल थी या नहीं? विवादित फुल टॉस गेंद पर आउट हईं शैफाली वर्मा, देखें वीडियो

WPL Final, MI vs DC:  विमेंस आईपीएल के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। हरनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में एक विवाद हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की ओपनर फाली वर्मा के विकेट वाली गेंद पर विवाद हो गया है।

फाइनल मुकाबले के दूसरे ओवर में मुंबई की इस्सी वोंग गेंदबाजी करने आई। इस ओवर में शैफाली ने अपने हाथ खोले। पहली गेंद पर छक्का मारा, दूसरी गेंद को चार के लिए भेजा। तीसरे गेंद को वर्मा ने बैकवर्ड पॉइंट पर सीधे फील्डर के ऊपर से मारना चाहा। गेंद फुल टॉस थी और देखने से भी गेंद हाइट नो बॉल लग रही थी।

शैफाली फैसले से खुश नहीं थीं

ऑन-फील्ड अंपायर चेक के लिए ऊपर गए। हालांकि तीसरे अंपायर ने फैसला मुंबई के पक्ष में दिया। शैफाली खुश नहीं थीं।। साइड एंगल बॉल ट्रैकर गेंद स्टंप के ऊपर से जाती दिख रही थी। बता दें कि मैच क्लॉज 41.7 स्टैट्स के तहत वेस्ट हाई नो बॉल पर एमसीसी कानून, “कोई भी डिलीवरी जो पॉपिंग क्रीज पर सीधे खड़े स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से ऊपर पिचिंग के बिना गुजरती है या पास होती है। वो नो बॉल है।

इसे भी पढ़ें:  छक्का कूटने गए थे अय्यर... Lyon ने ऐसे किया शिकार, देखें

मैच का हाल

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19।3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को जीत के लिए 132 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  साल 2022 में बल्ले से तबाही मचाने वाले Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, ICC ने दिया ये बड़ा ईनाम

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now