Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme GT 3 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर आया नजर

Realme GT3 240w

Realme GT 3: इन दिनों रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी जीटी 3 सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले महीने, रियलमी जीटी 3 एमडब्ल्यूसी 2023 टेक ट्रेड शो में वैश्विक बाजार के लिए आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था। डिवाइस को अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त किया गया है। जिससे संभावना है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकता है।

Realme GT 3 बीआईएस पर आया नजर

रियलमी जीटी 3 मॉडल नंबर RMX3709 के साथ BIS के डेटाबेस पर नजर आया है। इस फोन को पहले ही यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। जहां इसकी शुरुआती कीमत 649 यूरो रखी गई है। यूरोप में, यह कई स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है। इसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 1 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज मॉडल शामिल है। यूरोप में यह स्मार्टफोन मई या जून तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

रियलमी जीटी 3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह चीन के बाहर के बाजारों में 240 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला पहला फोन होगा। रियलमी GT 3 चीनी बाजार में उपलब्ध Realme GT Neo 5 240W का रीब्रांडेड वर्जन है।

Realme GT 3: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी GT 3 में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। यह स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित है, इसमें 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज है। यह Realme UI 4.0-आधारित Android 13 OS पर काम करेगा।

ये भी पढ़ेंः 

Realme GT 3: कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा। बैटरी की जहां तक बात है तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4,600mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now