Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल में Steve Smith की वापसी, निभाएंगे नया किरदार

Collage 33

IPL 2023: आईपीएल 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार प्लेयर स्टीव स्मिथ भी नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह मैदान पर नहीं दिखेंगे, क्योंकि कॉमेंट्री में वह डेब्यू करने जा रहे हैं, इस बात की जानकारी स्मिथ ने खुद दी है।

स्टीव स्मिथ ने वीडियो शेयर की दी ये जानकारी

स्टीव स्मिथ ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो भारत की एक जुनूनी टीम से जुड़ने जा रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में कमेंट्री में अपना डेब्यू करेंगे। स्मिथ वीडियो में कह रहे हैं कि ‘नमस्ते इंडिया! मेरे पास आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, मैं आईपीएल 2023 से जुड़ रहा हूं। हां ये सही है। मैं भारत में एक बेहतरीन और जुनूनी टीम से जुड़ रहा हूं।’

पिछला सीजन दिल्ली के लिए खेले थे स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं। इस प्लेयर ने पिछले सीजन 2022 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि इस बार नीलामी से पहले ही उन्होंने इस लीग में हिस्सा लेने से मना किया था। इसके पीछे की 2 वजह बताई जा रही थीं, पहली ये कि स्मिथ एशेज सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे, जबकि दूसरी वजह में कहा जा रहा था कि दिल्ली ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए थे, इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने से मना किया था।

इसे भी पढ़ें:  'क्या नजारा है...', रायपुर के स्टेडियम में माहौल देख 'गलती' कर बैठा न्यूजीलैंड का पूर्व क्रिकेटर

स्टीव स्मिथ का आईपीएल करियर

स्टीव स्मिथ ने साल 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने इस लीग में कुल 103 मैच खेले हैं। इस दौरान 1 शतक भी लगाया। स्मिथ के नाम इस लीग में 11 फिफ्टी के साथ 2485 रन हैं।

इस बार ये खिलाड़ी करेंगे कॉमेंट्री पैनल में डेब्यू

आईपीएल 2023 के लिए कॉमेंट्री पैनल का हाल में ऐलान किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच, मुरली विजय, एस श्रीसंत, यूसुफ पठान, मिताली राज कमेंट्री डेब्यू करेंगे।

अंग्रेजी कॉमेंट्री के पैनल में ये दिग्गज

अंग्रेजी के पैनल में सुनील गावस्कर, जैक कैलिस, केविन पीटरसन, मैथ्यू हेडेन, आरोन फिंच, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी, डैनी मॉरिसन और डेविड हसी को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एलिस पेरी-ऋचा घोष का तूफान, 6 ओवर में ठोक डाले 82 रन, देखें वीडियो

हिंदी के कमेंट्री पैनल में ये दिग्गज

वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, इमरान ताहिर, दीपदास गुप्ता, अजय मेहरा, पद्मजीत सेहरावत, जतिन सप्रू।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now