Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लंका प्रीमियर लीग का शेड्यूल आया सामने, 23 दिनों तक चलेगा 5 टीमों का टूर्नामेंट

LPL 2023

नई दिल्ली: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का चौथा संस्करण इस साल 31 जुलाई से 22 अगस्त तक खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इसकी पुष्टि की है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह मूल रूप से निर्धारित जुलाई-अगस्त विंडो में आयोजित होने वाला पहला एलपीएल सीजन होगा। पिछले साल की तरह पांच टीमों का टूर्नामेंट तीन स्थानों पर होगा। इसके हंबनटोटा, कोलंबो और कैंडी में होने की संभावना है। इसमें प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें 14 स्थानीय और 6 विदेशी खिलाड़ी रहेंगे। जाफना किंग्स ने अब तक टूर्नामेंट के तीनों संस्करण जीते हैं।

क्रिकेट कैलेंडर के लिए उपयुक्त

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एलपीएल टूर्नामेंट निदेशक समांथा डोडनवेला ने कहा- “हमने इस साल जुलाई और अगस्त के दौरान टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है, क्योंकि इस दौरान टूर्नामेंट आयोजित करने से हमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को आकर्षित करने का सबसे अच्छा मौका मिलता है और यह श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के लिए भी उपयुक्त है।”

हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 30 जुलाई तक चलने वाला है। वहीं इंग्लैंड में द हंड्रेड 1 से 27 अगस्त के बीच निर्धारित है। इन दोनों टूर्नामेंट से LPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर संकट बन सकता है।

एलपीएल पर बना रहा संकट

एलपीएल के पिछले सभी तीन संस्करणों को नवंबर-दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 2020 में उद्घाटन संस्करण उस समय श्रीलंका में सख्त कोविड-19 प्रतिबंधों से प्रभावित था। जबकि 2021 में अन्य फ्रेंचाइजी लीग के साथ शेड्यूलिंग क्लैश और कोरोना के कारण टूर्नामेंट अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जबकि पिछले साल श्रीलंका में आर्थिक मुद्दों के चलते इसके आयोजन पर संकट बना रहा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now