Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा

Redmi 12C Specification And Price Revealed

Redmi 12C: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। क्योंकि बाजार में धांसू फीचर्स से लैस सस्ते में दो धाकड़ फोन लॉन्च होने वाला है। दरअसल, बड़ी टेक कंपनियों में शुमार Xiaom अपने उप-ब्रांड रेडमी के दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G और Redmi 12C को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इन दोनों फोन को भारत में 30 मार्च को पेश करने वाला है। इसी बीच माइक्रोसाइट ने रेडमी 12C की कीमत का खुलासा किया है।

Redmi 12C: संभावित कीमत

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि रेडमी 12C को भारत में 10,000 रुपये प्राइस रेंज के साथ पेश किजा सकता है। हालांकि, कंपनी इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। डिवाइस को पर्पल, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Redmi 12C के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो माइक्रोसाइट्स के अनुसार, रेडमी 12C में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.71 इंच का फुल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें बैक पैनल पर एक स्क्वायरिश कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें सेकेंडरी लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा। कैमरा आइलैंड में फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

ये भी पढ़ेंः 

रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, माइक्रोसाइट ने इसमें मिलने वाले रैम और स्टोरेज की जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि डिवाइस में 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, जो कुल रैम को 11GB तक ले जाती है। इससे यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन 6GB रैम वैरिएंट में दस्तक दे सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी यूनिट दी जाने की पुष्टि की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now