Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बारिश ने श्रीलंका की उम्मीदों पर फेरा पानी, जानें वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने के लिए क्या है समीकरण

NZ Vs SL ODI World Cup 2023

NZ vs SL: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज क्राइस्टचर्च में खेला जाना था। लेकिन इस मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया जिसके चलते अंत में मैच को रद्द करना पड़ा। इस मैच के रद्द होने से श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है और उसकी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई है।

श्रीलंका के लिए मैच जीतना था जरुरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सात टीमों ने डायरेक्ट क्वालिफाई कर दिया है। वहीं आठवीं पोजिशन के लिए श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज में कांटे की टक्कर जारी है। इस रेस में टॉप पर रहने के लिए श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना जरूरी थी। हालांकि पहला मैच हारने के बाद ये संभव नहीं था। अगर लंका की टीम 2 मैच भी जीत जाती तो फिर भी उसके पास मौका था। लेकिन इस मैच के रद्द होने के बाद ये छूट गया है।

वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है श्रीलंका

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच रद्द होने के बाद अब श्रीलंका को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वालिफायर्स खेलने होंगे। टीम की डायरेक्ट एंट्री के चांस बेहद ही कम है। ये तब ही हो सकता है जब साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए मैच हार जाए। जो कि मुश्किल है क्योंकि अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ 2 मैच खेलने हैं। वहीं आयरलैंड भी अगर बचे हुए 3 मैच जीत जाती है तो सीधे क्वालिफाई कर सकती है।

ODI World Cup 2023: अब तक किन टीमों ने किया क्वालिफाई ?

भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अब तक 7 टीमों ने डायरेक्ट क्वालिफाई कर दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल है।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now