Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi Note 12 Turbo आज देगा दस्तक, यहां देखें लॉन्च इवेंट

Redmi Note 12 Turbo Launch

Redmi Note 12 Turbo Launch: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी अपनी नोट 12 सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन नोट 12 टर्बो को लॉन्च की तैयारी में है। कंपनी इस फोन को आज यानी 28 मार्च को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने एक टीजर के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी थी। टीजर से इसके स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

Redmi Note 12 Turbo: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन व्हाइट और सिल्वर फिनिश में दस्तक दे सकता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल होगा। बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें डुअल स्पीकर होगा। साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर एक USB-C पोर्ट और टॉप पर एक IR ब्लास्टर और साथ ही एक हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

खबरों के मुताबिक, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डायगोनल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकती है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट के साथ 16GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS3.1 स्टोरेज के साथ दस्तक देगा।

ये भी पढ़ेंः 

रिपोर्ट के अनुसार, नोट 12 टर्बो में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और 67W चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। हैंडसेट MIUI 14 के साथ एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा।

Redmi Note 12 Turbo Launch: कैसे और कहां देख सकते हैं लॉन्च इवेंट?

रेडमी के इस नए स्मार्टफोन की लॉन्च इवंट को कंपनी ने अपने आधिकारिक माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर स्ट्रिम करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now