Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

’10 गुना बेहतर गेंदबाज हूं…’, खलील अहमद ने भारतीय दिग्गज की आलोचना का 4 साल बाद दिया जवाब

Khaleel Ahmed Krishnamachari Srikkanth

नई दिल्ली: कई बार रातोंरात स्टार बनने वाले खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना का शिकार हो जाते हैं। हालांकि उनमें से कुछ खिलाड़ी अपने बल्ले और बॉल से जवाब देते हैं तो वहीं कुछ को ये बातें हर्ट कर जाती हैं। कुछ समय पहले भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी इस तरह के दौर से गुजरना पड़ा था। तब उनकी खूब आलोचना हुई। यहां तक कि उनके बारे में कॉलम भी लिखे गए। अब खलील ने भारतीय दिग्गज कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा उनके खिलाफ की गई आलोचना का जवाब दिया है।

कमेंट्स से आहत हुए थे खलील 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उस वक्त खलील दो मैचों में सिर्फ दो विकेट लेकर 81 रन दिए थे। इसके बाद श्रीकांत ने 2019 में एक अखबार के लिए कॉलम लिखते कहा था कि सच कहूं तो खलील अहमद इस स्तर पर मिसफिट दिखते हैं। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन उसे तेजी से सीखना होगा। Jio Cinema पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान खलील ने खुलासा किया कि वह इन कमेंट्स से आहत हुए थे, लेकिन उन्होंने इसे रचनात्मक आलोचना के रूप में लिया।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

उन्होंने कहा- हां मैंने इसे कहीं मीडिया में देखा और जाहिर तौर पर इससे मुझे दुख हुआ। मैं भी भारत का खिलाड़ी था। मैं युवा और भावुक था, लेकिन मैंने इसे सकारात्मक लिया और देखा कि खुद में कैसे सुधार सकता हूं। वर्तमान में ये चीजें मेरे लिए मायने नहीं रखतीं। मैंने सीखा है कि आगे बढ़ने का जो प्रॉसेस है उसका पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं हेल्दी डाइट और प्रैक्टि्स पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मैं यह जानता हूं कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब मेरे साथ अच्छा होता है तो मैं इसे मुस्कुराता हूं और जब बुरा होता है तब भी खुश रहने की कोशिश करता हूं। नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद खलील इस बार आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट लिए थे।

अब 10 गुना बेहतर गेंदबाज हूं

जब उनसे भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद के बारे में पूछा गया, तो खलील ने कहा- जब मैं भारत के लिए खेला तो मैं उतना अच्छा नहीं था। मेरा मानना ​​है कि मैं अब एक बेहतर गेंदबाज हूं, लेकिन मैं भारतीय टीम में नहीं हूं। जब मैं भारत के लिए खेलता था उससे अब 10 गुना बेहतर गेंदबाज हूं। अब मैं खेल और बल्लेबाज को बेहतर तरीके से पढ़ सकता हूं।

जब भारतीय टीम जहीर खान या आरपी सिंह जैसे जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में था, तब खलील अहमद ने इसकी कमी पूरी करने की कोशिश की थी। खलील ने 2018 में वनडे और टी-20 डेब्यू करने के बाद अगले एक साल में 11 वनडे और 14 T20I खेले। इसके बाद वे लगभग चार साल से गायब हैं। खलील ने 11 वनडे में 15 और 14 टी-20 में 13 विकेट चटकाए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now