Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

युजी कहां है? होटल पहुंचने से पहले ही चहल को ढूंढ़ने लगे जोस बटलर, देखें Video

IPL 2023 2

IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन में भी पिछली बार की फाइनलिस्ट टीम राजस्थान रॉयल्स पर सभी की निगाहें होंगी। पिछले आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप हासिल करने वाले राजस्थान के दोनों खिलाड़ी जॉस बटलर और युजवेंद्र चहल भी इस साल टीम का हिस्सा होंगे। टीम के कप्तान जोस बटलर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

युजी कहां है?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

युजवेंद्र चहल अपने मजाकिय अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह हर प्लेयर्स के साथ मस्ती-मजाक करते हैं। बटलर जैसे ही भारत पहुंचे, होटल पहुंचने से पहले चलह को ढ़ूंढने लगे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। भारत आते ही टीम के कप्तान ने सबसे पहले युजवेंद्र चहल के बारे में पूछा।

 

जोस बटलर गाड़ी में हैं। इस दौरान वह पूछते हैं युजी कहां है? बटलर और चहल अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच पिछले सीजन में गजब का बांड दिखा था। दोनों पिछले सीजन में रिकॉर्ड बनाया था। बटलर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं चहल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे।

होमग्राउंड का फायदा उठाना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर ने पिछले सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए थे। जिसमें चार शतक शामिल हैं। हालांकि फाइनल मुकाबले में टीम गुजरात से हार गई थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स अपने पांच मुकाबले होमग्राउंड जयपुर में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम के कई खिलाड़ी जयपुर पहुंच चुके हैं। 30 मार्च तक रॉयल्स के तमाम खिलाड़ी जयपुर में ही प्रैक्टिस करेंगे। 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान का पहला मुकाबला होगा। 19 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जयपुर में पहला मैच होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now